राजा महेंद्र प्रताप राजकीय विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र जुलाई से शुरू होगा। जुलाई में दाखिले शुरू होंगे। नए शैक्षिक सत्र के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार महेश कुमार ने बताया कि मंगलवार से विश्वविद्यालय प्रशासन ने विधिवत काम-काज शुरू कर दिया। पहले सेमेस्टर की परीक्षा डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा कराएगा । दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा राजा महेंद्र प्रताप राजकीय विश्वविद्यालय कराएगा। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से नया सत्र शुरू होगा, उसकी कार्रवाई शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय से अलीगढ़ के 148, एटा के 132, हाथरस के 91 व कासगंज के 37 महाविद्यालय संबद्ध कर दिए गए हैं।