राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने 26 परास्नातक पाठ्यक्रमों का कट ऑफ जारी कर दिया है। 13 और 14 अगस्त को सुबह 11 बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विवि के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने बताया कि एमए अर्थशास्त्र में सभी वर्गों का 115.50 से 82.78, एमए शिक्षा में 121.40 से 81.62, एमए अंग्रेजी में 127.70 से 82.78, भूगोल में 134.50 से 84.28 और एमए हिंदी में 126.00 से 72.04 कट ऑफ गया है।
इसी तरह एमए गृह विज्ञान में 134.45 से 82.93, एमए सैन्य विज्ञान में 111.40 से 91.30, राजनीति विज्ञान में 124.49 से 71.56, एमए दर्शनशास्त्र में 128.71 से 92.60, एमए संस्कृत में 122.90 से 76.57, एमए समाजशास्त्र में 121.44 से 71.94, एमए प्राचीन इतिहास में 120.00 से 95.68, एमए मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास में 126.21 से 78.14 कट ऑफ गया है।
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में 139.61 से 80.29, एमएससी वनस्पति विज्ञान में 139.80 से 82.73, रसायन विज्ञान में 123.60 से 76.06, एमएससी कंप्यूटर साइंस में 116.37 से 93.73, एमएससी गणित में 130.78 से 70.16, एमएससी भौतिक विज्ञान में 131.00 से 70.16 कट ऑफ गया है। एमएससी जंतु विज्ञान में 129.30 से 70.70, एमएससी पर्यावरण विज्ञान में 116.92 से 77.86, एम.कॉम में 130.80 से 74.89, एमएससी कृषि व पादप में 111.93 से 85.16, एमएससी आनुवांशिक व पादप प्रजनन में 120.46 से 95.46 कट ऑफ गया है।
वहीं, एमएससी कृषि विज्ञान के सामान्य में 139.50 से 109.35, पिछड़ा वर्ग में 109.05 से 101.90, अनुसूचित जाति में 106.55 से 94.33, एलएमएम के सामान्य में 107.17 से 83.46, आर्थिक रूप से सामान्य वर्ग में 81.61 से 80.50, पिछड़ वर्ग में 83.04 से 77.89, अनुसूचित जाति में 82.90 से 68.75 कट ऑफ गया है।