फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांडः प्रशासन ने छह शराब माफिया किए घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब परोसकर लोगों को मौत के मुंह में सुलाने वाले आरोपियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने माफिया की कार्रवाई कर दी है। छह आरोपियों को शराब माफिया घोषित किया गया है। शराब कांड की जांच/कार्रवाई का पर्यवेक्षण करने वाली सात सदस्यीय कमेटी ने इनको शराब माफिया घोषित किया है। अब इनके खिलाफ गैंगेस्टर, गुंडा, शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने, चल-अचल संपत्ति जब्त करने आदि की कार्रवाई भी यही कमेटी करेगी।
विज्ञापन

एडीएम सिटी आईएएस राकेश कुमार मालपाणी की अध्यक्षता में बनी सात सदस्यीय कमेटी ने ऋ षि, मुनीष, अनिल चौधरी, सुधीर चौधरी, ओमवीर उर्फ विपिन यादव, शिव कुमार को शराब माफिया घोषित किया है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शराब माफिया पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। अब इन आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर का अनुमोदन दिया जाएगा। साथ ही इनके शस्त्र लाइसेंस, संपूर्ण संपत्तियां जब्त की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें