एएमयू कांड की मजिस्ट्रेट जांच कराने का फैसला जिलाधिकारी डॉ.बलकार सिंह के स्तर से लिया गया है। यह जांच वरिष्ठ पीसीएस अफसर एडीएम प्रशासन संजय चौहान को सौंपी गई है और पंद्रह दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। इधर, इस मामले में केंद्र व राज्य स्तर से हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पल-पल की रिपोर्ट से जिला स्तर से ऊपर अवगत कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि यह घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए कौन दोषी है। भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न होने के संबंध में सुझाव प्राप्त करने के लिए और इस प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत संजय चौहान एडीएम ई को मजिस्ट्रियल जांच सौंपी गई है। इस मामले में उनसे 15 दिन में रिपोर्ट तलब की गई है।