फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ हत्याकांड कांड की मजिस्ट्रेट जांच करेंगी एडीएम प्रशासन, साक्ष्य मांगे

Tue, 11 Jun 2019 02:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना टप्पल में ढाई साल की बच्ची की हत्या के मामले में चल रहे बवाल के बीच डीएम ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच बैठा दी है। एडीएम प्रशासन कृष्ण लाल तिवारी को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच अधिकारी ने लोगों से 11 से 19 जून तक लिखित एवं मौखिक साक्ष्य आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन


टप्पल में बच्ची की हत्या के मामले में आठ जून को अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई। खबर में खुलासा किया गया कि हत्या के आरोपी जाहिद व असलम ने उधारी लौटाने के विवाद में ढाई साल की बच्ची की अगवा कर दुपट्टे से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी थी और शव भूसे की बुर्जी में छुपाने व बदबू आने पर तीसरे दिन शव निकाल कर कूड़े के ढेर में डालने की घटना को अंजाम दिया। 

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में सही तथ्यों की जानकारी, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व निर्धारण के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन कृष्ण लाल तिवारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी ने कहा कि इस घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को अपना बयान दर्ज कराना हो अथवा कोई साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह मंगलवार 11 जून से 19 जून तक किसी भी कार्य दिवस में कलक्ट्रेट स्थित अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन कार्यालय में अपना बयान व साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें