एसएसपी कलानिधि नैथानी का प्रमोशन होने बेटी ने किया सुसज्जित
- फोटो : अमर उजाला
शासन स्तर से अफसरशाही में बड़े पैमाने पर हुई पदोन्नति के क्रम में अलीगढ़ रेंज के डीआईजी दीपक कुमार को आईजी पद पर और एसएसपी कलानिधि नैथानी को सलेक्शन ग्रेड दिया गया है। डीआईजी ने आगरा पहुंचकर एडीजी जोन राजीव कृष्ण से प्रमोशन बैज अपने कंधे पर लगवाए, जबकि एसएसपी ने अपनी बेटी से प्रमोशन बैज लगवाए।
डीआईजी दीपक कुमार और एसएसपी कलानिधि नैथानी को एक साथ 25 मार्च 2021 को यहां तैनाती मिली थी। 2005 बैच के आईपीएस दीपक कुमार मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। उन्हें अब शासन स्तर से आईजी पद पर पदोन्नत किया गया है। इधर, 2010 बैच के आईपीएस कलानिधि नैथानी मूल रूप से उत्तराखंड के हैं और उन्हें आईपीएस सलेक्शन ग्रेड पद पर प्रमोशन दिया गया है।
दोनों अधिकारियों को नववर्ष पर यह तोहफा मिला, तो महकमे के साथ-साथ परिवार में भी खुशी का माहौल रहा। रविवार को आईजी बने दीपक कुमार ने आगरा एडीजी से मुलाकात कर प्रमोशन बैज कंधे पर लगवाए। वहीं एसएसपी ने अपनी बेटी से बैज लगवाकर प्रमोशन की खुशी मनाई।