फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजूरगढ़ी में एडीए बनाएगा 1600 आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अलीगढ़ विकास प्राधिकरण मंजूरगढ़ी में 1600 आवास बनाएगा। इसके लिए जमीन चिन्हित करने का काम शुरू हो गया है। रामघाट रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा से आवेदन फार्म लिए जा सकते हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को यह आवास डूडा द्वारा जांच के बाद आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

एडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में शहरी क्षेत्र में आवास निर्माण की जिम्मेदारी प्राधिकरण की है। पहले चरण में 156 आवास का निर्माण कर आवंटन किया जा चुका है। अब 1600 नये आवास बनाने के लिए मंजूरगढ़ी में जमीन तलाशी जा रही है। इनके लिए 20 फरवरी से लेकर 19 अगस्त तक पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे। इसमें 2.50 लाख रुपये तक की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें