शासन ने एडीए की सचिव दीपाली भार्गव का तबादला हरदोई में एडीएम वित्त एवं राजस्व पद पर कर दिया है। इनकी जगह पर आजमगढ़ के एडीएम प्रशासन राहुल कश्यप विश्वकर्मा को एडीए का नया सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन पंकज कुमार को वाराणसी में एडीएम प्रशासन के पद पर भेजा गया है। इनकी जगह गाजियाबाद के एडीएम वित्त एवं राजस्व सौरभ भट्ट को अलीगढ़ में एडीएम प्रशासन बनाया गया है। एसडीएम सुमित सिंह को नगर मजिस्ट्रेट बदायूं बनाया गया है और एडीएम प्रोटोकॉल आगरा प्रशांत तिवारी को एडीएम वित्त एवं राजस्व हाथरस बनाया गया है।