फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नसीरुद्दीन की बेटी का जन्म प्रमाण पत्र आवेदन हो सकता है निरस्त, तहसील ने नगर निगम को लौटाया

Mon, 10 Jul 2023 02:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सिने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की ओर से आवेदन किया गया था। जिसमें बड़ी बेटी हिबा का 20 अगस्त 1970 का टीका राम नर्सिंग होम अलीगढ़ में जन्म बताते हुए जन्म प्रमाण पत्र मांगा गया है। यह प्रमाण पत्र आने के बाद वैसे तो गोपनीय ढंग से ही इसकी जांच की तैयारी थी।
विज्ञापन
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रख्यात अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की सबसे बड़ी बेटी हिबा नसीरुद्दीन शाह के जन्म प्रमाण पत्र बनने पर संशय के बादल हैं। क्योंकि तहसील प्रशासन ने उसमें कुछ सवाल खड़े करते हुए आवेदन नगर निगम को वापस लौटा दिया है। अब नगर निगम स्तर से उन सवालों पर समीक्षा की जाएगी। उसके बाद उसके निरस्त करने पर निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन




सिने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की ओर से आवेदन किया गया था। जिसमें बड़ी बेटी हिबा का 20 अगस्त 1970 का टीका राम नर्सिंग होम अलीगढ़ में जन्म बताते हुए जन्म प्रमाण पत्र मांगा गया है। यह प्रमाण पत्र आने के बाद वैसे तो गोपनीय ढंग से ही इसकी जांच की तैयारी थी। मगर सिने अभिनेता से जुड़ा होने के कारण यह आवेदन वायरल हो गया। 
विज्ञापन


इधर, नगर निगम ने इस आवेदन को नियमानुसार एसडीएम से जांच के लिए तहसील भेजा। क्योंकि नियम ये है कि आवेदन अगर जन्म के एक वर्ष बाद किया जाए तो एसडीएम उसकी संस्तुति करते हैं। अब यह इतना पुराना मसला है, इसलिए इसके रिकार्ड में दिक्कत है। जिस नर्सिंग होम में जन्म बताया है, वह भी बंद हो चुका है। 
विज्ञापन


एसडीएम ने इस आवेदन को वापस कर दिया है। अब उसकी नगर निगम स्तर से सोमवार को समीक्षा की जाएगी। उसकी कमियों के आधार पर आवेदन निरस्त करने पर निर्णय लिया जाएगा। अपर नगर आयुक्त राकेश यादव बताते हैं कि सोमवार को कार्यालय खुलने पर इसकी समीक्षा के बाद ही निर्णय होगा। उसमें क्या कमियां हैं, इन्हें देखा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें