कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते स्कूलों के लिए नई गाइड लाइन जारी कर दी गई है। मास्क के बिना स्कूल आने वाले कार्रवाई की जद में आएंगे। साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की हिदायत दी गई है।
गौतमबुद्धनगर सहित अन्य जिलों के स्कूलों में बच्चों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब जिले के स्कूलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्कूल में हेल्प डेस्क भी बनेगा।
स्कूल प्रबंधन को एहतियाती कदम उठाने होगे। विद्यार्थियों को हैंडवॉश व हैंड सैनिटाइजर कराने के बाद ही उन्हें स्कूल में प्रवेश दें। किसी भी छात्र, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी को बुखार, खांसी, जुकाम आदि संबंधी लक्षण दिखाई दें तो उन्हें चिकित्सीय परामर्श के साथ घर सुरक्षित पहुंचने की व्यवस्था करें।
-डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डीआईओएस, अलीगढ़