इगलास तहसील के मई ग्राम में प्रधानी जीत पर विजय जुलूस निकालना उम्मीदवार को भारी पड़ गया। एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ प्रधान को पकड़कर एफआईआर की कार्यवाही की है। प्रधान को आज जेल भेजा जाएगा।
सोशल मीडिया पर आज इगलास तहसील के सुभाष मई ग्राम में प्रधानी जीत में विजय जुलूस निकालने के साथ हर्ष फायरिंग की वीडियो आई, जिसका जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम इगलास व सीओ इगलास को कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिसके सन्दर्भ में पुलिस टीम ने तत्काल प्रधान रामकिशन को गिरफ्तार किया तथा समुचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर प्रधान को जेल भेजा जा रहा है।
एसडीएम इगलास ने बताया कि निर्वाचित प्रधान रामकिशन द्वारा विजय जुलूस निकाला गया तथा विजय जुलूस में हथियार के साथ प्रदर्शन करते हुऐ फायरिंग की गई, जिसके सन्दर्भ में पुलिस टीम ने रामकिशन को मौके से पकड़ने की कार्यवाही की तथा फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए टीम द्वारा दबिश दी जा रही है, व्यक्ति सेना से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
जुलूस निकालने वाले प्रधान के खिलाफ प्रधानी निरस्त करने की जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी। इसके साथ ही फायरिंग करने बाले व्यक्ति के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के साथ लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्यवाही की जाएगी।
-एसडीएम इगलास