फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सीएमएस रहे डॉ. रामकिशन पर हुई कार्रवाई, होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल में पूर्व में तैनात रहे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. रामकिशन पर उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच होगी। इसके लिए अपर निदेशक को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रकरण के अनुसार राज्यपाल की आज्ञा से उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा अनुभाग-2 के सचिव रविंद्र ने कार्यालय आदेश जारी कर तत्कालीन मलखान सिंह अस्पताल के सीएमएस रहे डॉ. रामकिशन के विरुद्ध जांच के लिए अपर निदेशक को जांच अधिकारी बनाया है। डॉ. रामकिशन पर आरोप है कि अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की। अधीनस्थ समकक्ष अधिकारियों के कार्य में अवरोध उत्पन्न किया। इसके साथ ही शासकीय कार्यों का निस्तारण नहीं किया। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें