गांव सुनाना में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन शनिवार को पहुंचे थे। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों पर शांतिभंग करने की कार्रवाई की गई है।
एसओ जवां धीरज यादव ने बताया है कि रामजीलाल सुनाना में पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे थे। टिप्पणी करने वाले मोहन, पंकज, योगेश, विकास निवासीगण बहादुरपुर कोटा के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया है कि होली को देखते हुए पुलिस ने लगभग 400 लोगों से मुचलके भरवाए हैं। संवेदनशील गांवों में अतिरिक्त निगरानी और फ्लैग मार्च की व्यवस्था की गई है।