फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड को फोरलेन बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण शुरू 

Wed, 03 May 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड को फोरलेन बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण शुरू  - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़ से कानपुर के लिए जीटी रोड को फोरलेन बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण का गजट जारी हो गया है। 274 किमी लंबी इस सड़क को तकरीबन 4500 करोड़ रुपये की लागत से तीन साल में बनाया जाएगा। गाजियाबाद से अलीगढ़ तक फोरलेन बन चुका है। अलीगढ़ में भांकरी से पनैठी तक बाईपास भी चालू है। ये बाईपास पनैठी पर 140 किमी पर खत्म होता है, यहीं से फोरलेन बनाने का काम कानपुर तक किया जाएगा। इस सड़क को फोरलेन बनाने के लिए अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, कन्नौज और कानपुर में भूमि अधिग्रहण होगा। अलीगढ़ से कानपुर तक काम पूरा होने के बाद दिल्ली से कानपुर तक जीटी रोड फोरलेन हो जाएगा और 414 किमी का सफर चौपहिया वाहन से 70 किमी प्रति घंटे की सुरक्षित स्पीड से 6 घंटे में पूरा हो सकेगा। 
विज्ञापन

अलीगढ़ में 13 गांवों में होगा जमीन अधिग्रहण
अलीगढ़ में बोनेर, खानगढ़ी, जुलूपुर, जसरथपुर, सिसरोई, किशनगढ़ी, पनैठी, भोजपुर, रोहना सिंहपुर, खेड़ा नारायण सिंह, नानऊ, टूआमई, कीरथपुर, गोपी में 70 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा। 
--यहां बनेंगे 15 बाईपास--
1-हाथरस जिले में सिकं दराराऊ।
2-एटा जिले में पिलुआ और मनावन।
3-मैनपुरी जिले में भौगांव, कुरावली और बेबर।
4-कन्नौज जिले में सिकंदरपुर, गुरसहायगंज, फतेहपुर जसोदा, जलालपुर पनवारा और बहादरपुर।
5-कानपुर जिले में बिल्हौर, लालपुर उत्तरीपुरा, शिवराजपुर और चौबेपुर।
गाजियाबाद से अलीगढ़ तक 140 किमी का फोरलेन बन चुका है। अब अलीगढ़ से कानुपर तक 274 किमी को फोरलेन किया जाएगा। गाजियाबाद से कानपुर तक फोरलेन बनने के बाद जीटी रोड से सफर सुविधाजनक हो जाएगा। हाथरस, एटा, मैनपुरी, कन्नौज और कानपुर में बाईपास बनाए जाएंगे।  
विज्ञापन

-जसविंदर सिंह, परियोजना निदेशक एनएचआई
भूमि अधिग्रहण शुरू हो गया है। अलीगढ़ में 13 गांवों में लगभग 70 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसका सरकारी गजट धारा 3 डी के साथ जारी हो गया है। गांव में सर्किल रेट का चार गुना और शहरी इलाकों में सर्किल रेट का दोगुना मुआवजा दिया जाएगा। 
विज्ञापन

-रामसूरत पांडेय, विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें