फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 35 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

Wed, 03 May 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
आज 35 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा - फोटो : file photo
विज्ञापन
उतर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2017 बुधवार को 35 केंद्रों पर होगी, जिसमें साढ़े 18 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। डीएस में 1500, एसवी व टीकाराम कॉलेज में 750-750 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली सुबह आठ से 11 बजे तक होगी, जबकि द्वितीय पाली दोपहर एक से चार बजे तक होगी। दो दिन पहले ही केंद्र से प्रतिनिधि डॉ. कमर इकबाल व डॉ. ओपी शुक्ला आ चुके हैं। 
विज्ञापन

 ये होंगे परीक्षा केंद्र 
डीएस कॉलेज, श्री टीकाराम कॉलेज, एसवी कॉलेज, चिंरजी लाल इंटर कॉलेज आगरा रोड, डीएस बाल मंदिर दुबे का पड़ाव जीटी रोड, डीएस इंटर कॉलेज दुबे का पड़ाव, बाबू लाल जैन इंटर कॉलेज खिरनीगेट, डीएवी इंटर कॉलेज छर्रा अड्डा, गगन कॉलेज ऑफ मैनजमेंट एंड टेक्नोलॉजी आगरा रोड, गगन पब्लिक स्कूल आगरा रोड, ब्रिलिएंट सीनियर सेेकेंडरी स्कूल शंकर विहार कॉलोनी रामघाट रोड, ज्ञान महाविद्यालय आगरा रोड, अलीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज, मथुरा रोड, आईआईएमटी पंचशील कॉलोनी रामघाट रोड, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल यूनिवर्सिटी रोड, दिल्ली पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस तालानगरी, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल जीटी रोड, रघुवीर बाल मंदिर रामघाट रोड, रेंज हिल्स पब्लिक स्कूल धनीपुर मंडी, रतनप्रेम डीएवी कन्या इंटर कॉलेज नौरंगाबाद, एसएमबी इंटर कॉलेज रामघाट रोड, श्री महेश्वर इंटर कॉलेज मथुरा रोड, टीका राम कन्या इंटर कॉलेज, श्री उदय सिंह जैन इंटर कॉलेज बारहद्वारी, थ्री डॉट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सूर्य विहार रामघाट रोड, विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन खैर बाईपास रोड, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल तालानगरी रामघाट रोड।
विज्ञापन

स्कूल व कॉलेज रहेंगे बंद
अलीगढ़ । बीएड प्रवेश परीक्षा होने की वजह से बुधवार को स्कूल व इंटर कॉलेज बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें