एसीएम व इंस्पेक्टर को विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य कक्ष में बंद करने की सूचना पर एडीएम सिटी, एसपी सिटी, देहलीगेट, गभाना, सासनी गेट थानाध्यक्ष मय फोर्स के पहुंच गए। उन्होंने विधि विद्यार्थियों से वार्ता करके प्राचार्य कक्ष का ताला खुलवाकर उन्हें बाहर निकाला। भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी भी आंदोलनकारी विधि छात्रों के बीच पहुंच गए।
एडीएम सिटी अमित भट्ट ने विधि छात्रों के सामने कुलपति से वार्ता की। इसके बाद पांच छात्रों का प्रतिनिधिमंडल को विधि विभाग के डीन से मुलाकात करने के आश्वासन के बाद धरना खत्म हो सका। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की मांगें मान ली गई हैं। शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल विधि के डीन से मिलेगा। धरने में अरुण शर्मा, अरविंद कुमार, इमरान, मनी, अजय, रितिक, निखिल, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों के बोल
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कुलपति से हुई वार्ता के क्रम में कुलपति से मुलाकात करके समस्या का समाधान कराया जाएगा। यदि समाधान नहीं किया गया तो 21 अगस्त को मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान पीड़ित विधि छात्र पुनः बड़े स्तर पर भविष्य को बचाने के लिए आंदोलन को बाध्य होंगे। -बल्देव चौधरी सीटू
एलएलबी द्वितीय वर्ष की उत्तर पुस्तिकाएं बिना मूल्यांकन के परिणाम जारी कर दिया गया। इससे विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद हो सकता है। अलीगढ़ प्रशासन तत्काल आगरा यूनिवर्सिटी के कुलपति से वार्ता कर समाधान कराए। वर्ना, विद्यार्थियों के भविष्य को बर्बाद करने के परिणाम बड़े भयावह होंगे। -जय यादव