फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में किशोरी पर तेजाब फेंका

Sat, 21 Nov 2015 01:32 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। पुलिस की सख्ती और कठोर कानून बनने के बाद उनके क्रियान्वयन में ढील होने से महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराध रुक नहीं रहे हैं। सासनी गेट क्षेत्र के मोहल्ला पंच नगरी में ऐसा ही हुआ। परिवार के विवाद को लेकर झगड़ा इस कदर बढ़ा कि एक मूकबघिर किशोरी (14 वर्ष) पर एक पक्ष की ओर से तेजाब फेंक दिया गया। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पंच नगरी निवासी एक व्यक्ति का अपने ही भाई के साथ विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते शुक्रवार की शाम को एक बार फिर से दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिलाओं को लेकर टीका टिप्पणी शुरू कर दी तो दूसरे पक्ष से भी महिलाएं आ गईं। मामला तूल पकड़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की एक किशोरी पर तेजाब फेंक दिया। 
तेजाब से लड़की को झुलसता देख हमलावर पक्ष मौके से भाग गया। किशोरी को आनन फानन जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर उसकी हालत को खतरे से बाहर बताया गया है और उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक अभी किसी ने किसी भी पक्ष के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। जब तहरीर दे दी जाएगी तो आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें