गांव विचौला निवासी एक व्यक्ति से जमीन का बैनामा कराने के दौरान बैंक में उसका खाता खुलवाकर जमा किए दस लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गोविंद कुमार का कहना है कि गांव के ही कौशल कुमार ने मध्यथस्ता करते हुए गोरई निवासी सत्तो देवी पत्नी बंगाली पाठक से जमीन का सौदा 25 लाख रुपये में तय करने के बाद 29 नवंबर बैनामा कराया था। भूमि की रजिस्ट्री कराने से पूर्व रुपये डालने के लिए भारतीय स्टेट बैंक में उसके नाम से खाता खुलवाया था। आरोप है कि खाता खोलने के दौरान गांव के कौशल कुमार ने अपना फोन नंबर लगाकर एटीएम कार्ड भी ले लिया।
खाते में आरटीजीएस द्वारा दस लाख रुपये डाल दिए थे तथा शेष 15 लाख रुपये बाद में देने के लिए कहा। आरोप है कि गोविंद, सत्तो देवी व उसके पति आदिल तथा ललित कुमार ने मिलकर खाते में डाली गई धनराशि को निकाल लिया। शेष धनराशि भी नहीं दी। खाते से रुपये निकालने के लिए जब वह पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। कोतवाल का कहना है कि प्रकरण में पीड़ित के प्रार्थनापत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच करके कार्रवाई की जाएगी।