फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जहरीली शराब बेचने का दोषी कोर्ट में हाजिर, कोर्ट ने दोषी करार देने के साथ जारी किए थे वारंट, भेजा जेल

Tue, 20 Jan 2026 05:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस ने कुलदीप विहार के प्रमोद गुप्ता को क्वार्सी बाईपास महाराणा प्रताप गेट से दबोचा था। उसके पास से 24 क्वार्टर देसी शराब गुड ईवनिंग ब्रांड बरामद हुई।
विज्ञापन
जहरीली शराब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के जहरीली शराब कांड के एक मुकदमे में दोषी प्रमोद गुप्ता 19 जनवरी को कोर्ट में हाजिर हो गया। न्यायालय ने उसे अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। उसे जेल से कोर्ट में हाजिर किया जाएगा।

विज्ञापन


पांच जून 2021 को जवां व क्वार्सी पुलिस ने कुलदीप विहार के प्रमोद गुप्ता को क्वार्सी बाईपास महाराणा प्रताप गेट से दबोचा था। उसके पास से 24 क्वार्टर देसी शराब गुड ईवनिंग ब्रांड बरामद हुई। शराब की जांच में मेथेनाल मिलावट की पुष्टि हुई थी। इसी मामले में यह भी साबित हुआ कि प्रमोद जहरीली शराब बनाने वाले विपिन व शिवकुमार से शराब खरीदकर जवां में मुनीश को बेचता था। उसी शराब से जवां में मौत हुई थी।

शनिवार को दोषी करार दिए जाने के दिन गैरहाजिर रहने पर न्यायालय ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए थे। एडीजे-14 अमित कुमार तिवारी के न्यायालय में हाजिर हुए प्रमोद को अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें