दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की याद में अलीगढ़ की नुमाइश में एक शाम धर्मेंद्र के नाम कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में धर्मेंद्र के क्लासिक गीतों जैसे पल पल दिल के पास तुम रहती हो..., ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे..., ओ मेरी महबूबा...जैसी धुनों पर मधुर स्वर बिखेरे। इसे सुनकर दर्शक झूम उठे।
अलीगढ़ नुमाइश के कोहिनूर मंच पर एमबीएस ग्रुप की ओर से 19 जनवरी को एक शाम धर्मेंद्र जी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली से आए गायिका प्रवासी राजपूत, गायक अनिल शर्मा और गायक राहुल सेन ने धर्मेंद्र के क्लासिक गीतों जैसे पल पल दिल के पास तुम रहती हो..., ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे..., ओ मेरी महबूबा...जैसी धुनों पर मधुर स्वर बिखेरे। इसे सुनकर दर्शक झूम उठे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के संयोजक सुशील सिंह चौहान ने संचालन किया। आगरा से आए कोरियोग्राफर देव राजपूत के निर्देशन में उनके बच्चों ने संस्कृत नृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।