फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वकीलों पर पीटने का आरोप लगाया

Tue, 21 Jan 2025 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जट्टारी निवासी दिनेश अग्रवाल ने तहसीलदार कोर्ट के सामने कुछ वकीलों पर पीटने का आरोप लगाया है। एसडीएम को इस बाबत पत्र भी दिया है। वहीं तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा का कहना है की न्यायालय में भीड़ अधिक थी। कुछ लोगों में वाद-विवाद हुआ था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन कुछ सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं, जिससे क्या विवाद हुआ, पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन


दिनेश अग्रवाल के अनुसार वह तारीख पर तहसीलदार के कोर्ट में आए थे। वह तहसीलदार के समक्ष अपनी बात कह रहे थे, तभी पीछे से आए कुछ वकीलों ने उन्हें पीटा और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने एसडीएम को पत्र देकर दोपहर दो बजे से ढाई बजे के बीच तहसीलदार कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। कहा कि मंगलवार को वह कोतवाली में तहरीर देंगे।

उधर एसडीएम महिमा सिंह राजपूत का कहना है कि जिस समय की घटना बताई जा रही है, वह कार्यालय परिसर में ही थीं, लेकिन मामला संज्ञान में नहीं है। सीसीटीवी कैमरे तहसील परिसर में लगे हैं किंतु कुछ सीसीटीवी कैमरे कार्य नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें