फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल बाद: तेजाब से हमले की वारदात में आरोपी गिरफ्तार, 10 माह पहले हुआ मुकदमा

Sat, 28 Oct 2023 03:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घटना का मुकदमा 10 माह पहले आगरा पुलिस एडीजी के निर्देश पर एत्माउद्दौला में दर्ज किया गया था और घटना रोरावर थाना क्षेत्र की होने की वजह से विवेचना यहां स्थानांतरित की गई थी। पुलिस ने इसी मुकदमे में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहन के देवर द्वारा इकतरफा प्यार व शादी न करने पर किशोरी पर हुए तेजाब से हमले की घटना के आरोपी को 21 वर्ष बाद गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि इस घटना का मुकदमा 10 माह पहले आगरा पुलिस एडीजी के निर्देश पर एत्माउद्दौला में दर्ज किया गया था और घटना रोरावर थाना क्षेत्र की होने की वजह से विवेचना यहां स्थानांतरित की गई थी। पुलिस ने इसी मुकदमे में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


यह घटनाक्रम आगरा के एत्माउद्दौला क्षेत्र के अग्रसेनपुरम निवासी किशोरी संग दिसंबर 2002 में हुआ था। जब वह किशोरी थी, तब अपनी बहन की ससुराल खैर रोड देहली गेट इलाके में आई। वहां उसकी बहन के देवर आरिफ ने इकतरफा प्यार में उस पर शादी का दबाव बनाया। बात न मानने पर सात सितंबर 2002 की रात करीब आठ बजे आरिफ ने उस पर तेजाब डाल दिया। इस घटना में किशोरी का चेहरा व शरीर बुरी तरह झुलस गया। बाद में वह 2014 में आगरा के शीरोज हैंग आउट कैफे से जुड़ गई। मगर तमाम प्रयास के बाद मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। इस वर्ष जनवरी 2023 में आगरा एडीजी राजीव कृष्णा शीरोज कैफे गए थे। वहां किशोरी ने अपनी व्यथा बताई। 

उन्होंने तत्काल थाना एत्माउद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया। चूंकि घटना अलीगढ़ में हुई थी, इसलिए आगरा कमिश्नरी पुलिस ने विवेचना अलीगढ़ के रोरावर थाने में भेज दी। यहां कई माह तक चली विवेचना और पुरानी घटना के साक्ष्यों के संकलन के आधार पर रोरावर पुलिस ने आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। सीओ प्रथम अभय पांडेय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमे की विवेचना आगरा से यहां आई थी। अब शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें