गांधी पार्क क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी को घर छोड़ने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने रिश्ते के मामा को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार किशोरी अपने चाचा के घर गई थी।
आरोप है कि रात में घर लौटते समय वहां मौजूद रिश्ते का मामा उसे घर तक छोड़ने की बात कहकर अपने साथ ले गया। इसके बाद वह उसे पास के एक खाली प्लाॅट में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी भूरा उर्फ भोला निवासी अकबरपुर सासनी जिला हाथरस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।