फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हाईपरटेंशन-डायबिटीज की जांच नियमित कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड गंगीरी कार्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित बैठक में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक एवं नोडल अधिकारी पवन कुमार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, पशुपालन, कृषि विभाग सहित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग को हाईपरटेंशन और डायबिटीज की जांच समय-समय पर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की समीक्षा में ड्रॉप बॉक्स से जुड़ी समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि ड्रॉप बॉक्स में अटके बच्चों के नामों को तत्काल निस्तारित कर प्रणाली को साफ-सुथरा किया जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने जानकारी दी कि दिव्यांग बच्चों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से विशेष रूप से शिक्षित किया जा रहा है। कृषि विभाग के रंजीत से संवाद कर उन्हें विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया। पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. प्रशांत ने कहा कि पशु टीकाकरण अभियान में ब्लॉक गंगीरी की रैंक प्रदेश भर में पहले नंबर पर है।
बैठक के बाद सीएचसी छर्रा, मॉडल प्रेरणा कैंटीन, गांव सुनपहर स्थित पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर की उत्कृष्ट सफाई और रखरखाव से प्रसन्न होकर उन्होंने माली मानिक लाल को प्रोत्साहन स्वरूप 500 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बैठक में सीडीओ योगेंद्र कुमार, डीडीओ सुभाष चंद्र नेमा, डीसी एनआरएलएम मंजू त्रिवेदी, सीएमओ डॉ.रामनाथ सिंह, डीपीआरओ यतेंद्र कुमार, डीपीओ केके सिंह, बीएसए आलोक कुमार, डिप्टी सीबीआई विनोद गौड़ ढाका, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश यादव, डॉ.कुशलपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें