फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म से बची मासूम, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी सेक्रेटरी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : CHANDAUS
विज्ञापन
सोमवार को चंडौस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की मासूम दुष्कर्म का शिकार होने से बच गई। साथ मौजूद छोटे भाई ने बहन को दबोच कर खेतों की ओर ले जा रहे आरोपी के बारे में एक राहगीर को जानकारी दी। इस पर उस राहगीर ने शोर मचाया तो लोग दौड़ पड़े। इसके बाद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मासूम को पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब दो बजे के करीब आठ वर्षीय यह मासूम अपने छह साल के भाई के साथ गांव के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का ही निवासी आरोपी 50 वर्षीय सेक्रेटरी बच्ची और उसके भाई को अपने साथ एक आश्रम की ओर ले गया। वहां से वह बच्ची का मुंह दबाकर खेतों की ओर ले जाने लगा। इसी बीच वहां से निकल रहे एक राहगीर को देखकर मासूम भाई ने उसे सारी बात बताई। इस लड़के को लेकर राहगीर तत्काल ही गांव जाकर शोर मचाया। इस पर लोग आश्रम की ओर दौड़ पड़े। आश्रम से कुछ आगे जाकर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। ग्रामीणों की सूचना पर चंडौस कोतवाल सीपी सिंह व सीओ गभाना सुरेंद्र सिंह भी पहुंच गए।
पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई तो वहीं बच्ची के परिजन और गांव के बहुत से लोग थाने पहुंच गए। यह लोग आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजनों की तहरीर पर आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरोपी को पकड़ लिया गया है। बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। डॉॅक्टरी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सीपी सिंह, चंडौस कोतवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें