फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये के लेनदेन का आरोप बेबुनियाद : सूरज सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी से निष्कासित वरिष्ठ नेता रणवीर सिंह कश्यप और महेश चौधरी ने शुक्रवार को मीडिया के सामने आगरा अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह पर आरोपों की झड़ी लगा दी। कुछ देर बाद अभय कुमार बंटी ने भी उनकी सरकारी नौकरी पर सवाल खड़े किए। उन पर सरकारी शिक्षक होते हुए कॉलेज में नहीं पढ़ाने, वर्ष 2012 में खैर की दलित युवती से दुष्कर्म के आरोप भी हैं, जिसका मुकदमा खत्म हो चुका है। इस पर सूरज सिंह ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि आज तक पैसे के लेनदेन का कोई आरोप नहीं है। उनको बदनाम करने की साजिश है। जिन लोगों ने एडवांस में पैसों का लेनदेन कर पार्टी का समर्थन देने की ठेकेदारी ली है। वही परेशान हैं। इगलास में भी कई लोगों से पैसे लेने की खबर मिली है। इस प्रकरण पर हाईकमान की ओर से सवाल-जवाब के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी तक कुछ नहीं पूछा गया है। न किसी को बुलाया गया है। आगे क्या होगा, ये नहीं बता सकते। जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह घर पर तोड़फोड़ हुई है, वही निर्णय लेंगे। एफआईआर हो चुकी है, लेकिन जो भी हुआ, बहुत गलत हुआ है।
दुष्कर्म के आरोप पर उनका कहना है कि ये मामला पूरी तरह से फर्जी था। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में समाप्त हुआ। महेश चौधरी युवती पक्ष से सिफारिशी थे। कहा कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज खैर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हूं। बाकी जानकारी कॉलेज से मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें