कोरोना वायरस से दो लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 5 लोग स्वस्थ हुए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 22 है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने कहा कि देश के कई प्रदेशों सहित उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है। दो गज दूरी एवं मास्क का ध्यान रखें। बार-बार हाथ धोते रहे। बुजुर्ग एवं बीमार लोगों को टीका लगवाएं। कोरोना में सबसे अधिक नुकसान बुजुर्ग एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को हुए हैं।