फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की दोपहर करीब दो बजे दरगवां विद्युत उपकेंद्र के पास किसी वाहन से बचने की कोशिश में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत से उसकी मां समेत परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

पिसावा क्षेत्र के गांव चीती के पूर्व प्रधान नत्थूमल शर्मा की बहन गीता देवी पत्नी देवेंद्र निवासी गांव कानपुर निकट जहांगीरपुर जिला बुलंदशहर अपने 19 वर्षीय पुत्र मोहित के साथ भात न्यौतने के लिए चीती आई थीं। दोपहर में मोहित नत्थूमल शर्मा के बेटे प्रिंस के साथ बाइक से पिसावा कस्बे में सामान लेने आया था। पिसावा से गांव चीती लौटते समय दोपहर करीब दो बजे दरगवां विद्युत उपकेंद्र के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले घायलों को अस्पताल लेकर भागे लेकिन मोहित की मौत हो गई। प्रिंस के भी चोटें आई हैं। खबर पाकर मौके पर पहुंची मृतक की मां गीता देवी, मौसी समेत परिवार के अन्य लोगों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें