फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : टेंपो और बाइक की टक्कर में महिला व बच्चे सहित तीन की मौत

विज्ञापन
घायल युवक। - फोटो : JAWAN
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर स्थित गांव सुड़ियाल में रविवार को टेंपो व बाइक की भिड़ंत में एक बच्चे व महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शिवम पुत्र राममूर्ति, प्रदीप ठाकुर पुत्र देवेंद्र निवासी कोरनगर थाना गंधीपार्क व पवन पुत्र ओमवीर निवासी याकूतपुर मऊआखेड़ा बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने जा रहे थे। रास्ते में गांव सुड़ियाल के पास छतारी की तरफ से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो सड़क पर पलट गया। उसमें सवार यात्री घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां टेंपो में सवार आसिफ ( 22) पुत्र बाबू खां निवासी गांधी नगर थाना छतारी व एक महिला व बच्चे की मौत हो गई। महिला व बच्चे की शिनाख्त नहीं हुई है। बाइक सवार शिवम, प्रदीप ठाकुर व पवन की हालत गंभीर बनी हुई है। शिवम के परिजन उसे जेएन मेडिकल कॉलेज से किसी और अस्पताल में ले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घायल युवक।- फोटो : JAWAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें