महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में रामघाट रोड पर ताला नगरी के पास शुक्रवार सुबह ट्रक की टक्कर से बुग्गी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हरदुआगंज के गांव खटीकपुरा का 24 वर्षीय बृजकिशोर सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर में बुग्गी बांधकर शहर आ रहा था। तालानगरी चौकी से आगे बढ़ते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने बुग्गी को टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में बृजकिशोर टक्कर लगने से नीचे आ गिरा और ट्रक से कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। क्वार्सी पुलिस के अनुसार मामले में मुकदमा आदि की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।