फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोधा थाना क्षेत्र के गांव मैंमड़ी में बुधवार को खड़े टेंपो में बाइक टकरा जाने से महिला की मौत हो गई। जवां के गांव वाजिदपुर निवासी जितेंद्र कुमार अपनी दादी सरोज देवी पत्नी लालसिंह के साथ ननिहाल गांव शिखरना थाना छर्रा गए थे। वहां से लौटते समय मेमड़ी के पास उनकी बाइक खड़े टेंपो से टकरा गई। हादसे में सरोज देवी गम्भीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी अतरौली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, एक की मौत, तीन घायल
टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना ऐक्सप्रेस वे के प्वाइंट 47 पर बुधवार सुबह करीब छह बजे एक कार आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मृतक सत्तो यादव (46) निवासी दरभंगा बिहार दिल्ली में नौकरी करता था। वह दरभंगा से कार में सवार होकर वापस दिल्ली जा रहा था। कार में एक बच्चे सहित तीन लोग और थे। यमुना एक्सप्रेसवे के प्वाइंट 47 पर कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, इससे कार में सवार सत्तो की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें