पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते डीआईजी दीपक कुमार ।
- फोटो : CITY OFFICE
डीआईजी रेंज दीपक कुमार ने बुधवार को चारों जिलों के पुलिस कप्तानों की बैठक में अपराधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने हार्डकोर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए संपत्तियों को जब्त करने का अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।
इस दौरान चारों जनपदों में मुकदमों, शिकायत निस्तारण, गिरफ्तारी आदि की समीक्षा की। डीआईजी ने अचानक धनाढ्य हुए लोगों की गतिविधियों व उनके आय के स्रोतों की जानकारी कर उनके विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। सड़क सुरक्षा व सी-प्लान पर भी निर्देश दिया। पुलिस गश्त, जन संवाद, सोशल पुलिसिंग, अवैध शराब पर अंकुश समेत महिला अपराध व विवेचनाओं के निस्तारण पर भी जोर दिया। इस दौरान एसएसपी कलानिधि नैथानी के अलावा एसएसपी एटा उदयशंकर सिंह, एसपी हाथरस विकास कुमार वैद्य, एसपी कासगंज रोहन पी बोत्रे मौजूद रहे।