फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में जा रहे दो युवकों की हादसे में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव बाढ़ौल के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक से पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के बनूपुरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जिला कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर पुख्ता निवासी प्रदीप कुमार (22) पुत्र शिवचरन व हरीश कुमार (23) पुत्र छोटेलाल सोमवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव बनूपुरा जा रहे थे। गांव बाढ़ौल के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
हादसा होते ही राहगीरों व आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खबर पाकर दोनों मृतकों के परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। थाना पुलिस के अनुसार मृतकों के परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें