थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर टुआमई मोड़ के पास मंगलवार रात एक कार में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार महिला की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एटा के कस्बा मारहरा निवासी महिला निशाद फातिमा (50) पत्नी समरुद्दीन अपने परिजनों के साथ कार से मंगलवार को अलीगढ़ के मोहल्ला दोदपुर में किसी रिश्तेदार के घर गमी में शामिल होने आई थी। यहां से वापस लौटते समय करीब साढ़े नौ बजे उनकी कार में टुआमई पर निर्माणाधीन टोल के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार निशाद फातिमा की मौके पर ही मौत हो गई व दो महिला व एक युवक घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।