फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Bus: अलीगढ़-वृंदावन मार्ग पर एसी ई-बसें शुरू, मसूदाबाद स्टैंड से बसों का टाइमिंग और किराया यहां देखें

Sat, 17 Jan 2026 12:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ से वृंदावन के लिए दो एसी ई बस शुरू हो गईं हैं। यह मसूदाबाद बस स्टैंड से रोजाना मिलेंगी। इन बसों का इगलास, बेसवां, राया होते हुए संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
मसूदाबाद रोडवेज स्टैंड पर एसी ई-बस का शुभारंभ - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में श्री बांके बिहारी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रोडवेज ने अटल ई-बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। अलीगढ़ के मसूदाबाद बस स्टैंड से यह सेवा सुबह सात बजे व आठ बजे मिलेगी। इन बसों का इगलास, बेसवां, राया होते हुए संचालन किया जाएगा। इसका किराया 156 रुपये होगा। वृंदावन से वापसी में बस सुबह 10:30 व 11:30 बजे अलीगढ़ के लिए आएगी।

विज्ञापन


मसूदाबाद बस स्टैंड पर 16 जनवरी को आयोजित समारोह में सांसद सतीश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला एवं रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि यह आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक सशक्त कदम है। 

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया इनके संचालन से एक ओर जहां डीजल पर निर्भरता कम होगी, वहीं दूसरी ओर वायु प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। इस अवसर पर सेवा प्रबंधक वीके सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त डीडी शर्मा, अलीगढ़ डिपो रमेशचंद धारीवाल, बुद्धविहार डिपो बुद्धप्रकाश, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी रेनू सिंह, संगीता सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रहेगा बसों का ठहराव, किलोमीटर, किराया रुपये में
( अलीगढ़ मसूदाबाद से )

शिवदान सिंह काॅलेज, 17, 38
घंटरबाग, 18, 40
हस्तपुर, 21, 46
सहारा, 26, 56
इगलास, 31, 66
बेसवां मोड़, 40, 85
साथिनी, 45, 98
कुम्हान, 49 , 106
राया, 56, 121
वृंदावन, 63, 134
पानी गांव, 67, 143
वृंदावन, 74, 156

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें