राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ब्रज प्रांत के प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने कहा कि कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों के घरों तक भोजन सामग्री पहुंचाने का कार्य किया। यह वास्तव में एक अतुलनीय कार्य है। डॉ. हरीश रामघाट रोड स्थित उत्सव गार्डन में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 61 वें प्रांतीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख श्रीहरि बोरिकर ने युवाओं को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से सतर्क रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि किस प्रकार शाहीनबाग का धरना शुरू हो जाता है। कैसे विश्वविद्यालय के बाहर आग लगनी शुरू हो जाती है। लखनऊ तक उसकी आग पहुंच जाती है। इस गठजोड़ में राष्ट्रवादी लोगों का नरसंहार किया गया। पीएफआई का कनेक्शन कहां है और यह किसके इशारे पर काम करता है, इसे समझने की जरूरत है। युवाओं को आतंकवादी ग्रुप के साथ जोड़ा जाता है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कहते थे कि आप कितने भी विकसित हो जाइए, लेकिन जब आप सुरक्षित नहीं हैं तो आपका यह विकास चंद सेकंड में ध्वस्त हो सकता है। इसलिए विकास के साथ-साथ सुरक्षा आवश्यक है। एक-एक व्यक्ति को सजग नागरिक की भूमिका निभानी है।
परिषद के राष्ट्रीय मंत्री सप्तऋषि ने कहा कि अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है, जिसमें ढाई लाख युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। युवा इसका लाभ उठाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने की। अजय पटेल ने अतिथियों का स्वागत एवं चंद्रमणि कौशिक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रांत संगठन मंत्री जयकरण सिंह, प्रांत प्रमुख डॉ. राकेश चतुर्वेदी, विधायक संजीव राजा, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, गौरी दुबे, मनोज यादव, डॉ. पुष्पेन्द्र पचौरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी, डॉ. निशित शर्मा, अमन गुप्ता, एबीवीपी प्रदेश मंत्री बल्देव उर्फ सीटू, महानगर मंत्री तनिष्क प्रताप सिंह, जय यदव, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, अमित चौधरी, कुश कटारा आदि उपस्थित थे।
अमित अध्यक्ष एवं सीटू प्रांत मंत्री बने
परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने सर्वसम्मति से 2020-21 सत्र के लिए डॉ. अमित अग्रवाल को अध्यक्ष एवं बलदेव चौधरी सीटू को प्रांतीय मंत्री चुने जाने की घोषणा की। अंतिम सत्र में प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
प्रांतीय कार्यकारिणी में अलीगढ़ के आठ युवा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय कार्यकारिणी में अलीगढ़ के आठ युवाओं को स्थान दिया गया है। बलदेव चौधरी सीटू लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से प्रांतीय मंत्री बनाए गए हैं। शिवानी पचौरी को प्रांत सह छात्र प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त अन्य छह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में अलीगढ़ के अंकुर शर्मा, अरुण शर्मा, उज्ज्वला ठाकुर, पूजा ठाकुर, प्रशांत एवं डॉ. हरिओम शामिल हैं। मधुर माहेश्वरी को अलीगढ़ का विभाग संयोजक, अतुल भारद्वाज को विभाग संगठन मंत्री, डॉ. वीरेंद्र वार्ष्णेय को विभाग प्रमुख, कुश कटारा को सह विभाग प्रमुख व प्रमीत भारद्वाज को जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
इनको मिली प्रदेश में जिम्मेदारी...
प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनु प्रताप सिंह, डॉ. राजीव यादव, सुरेंद्र गंगवार, एमएल मौर्य, सुधाकर शर्मा, प्रदेश मंत्री बलदेव चौधरी सीटू, प्रांत सह मंत्री गौरी दुबे, आदर्श गुप्ता, गौरव यादव, अवधेश यादव, कोषाध्यक्ष मचकेंद्र, प्रांत छात्रा प्रमुख अवनी यादव, प्रांत सह छात्रा प्रमुख शिवानी पचौरी, आस्था शर्मा, प्रांत प्रमुख डॉ. राकेश चतुर्वेदी, कार्यालय मंत्री रमन शर्मा
राजा महेंद्र प्रताप व श्रीराम मंदिर का मॉडल आकर्षण का केंद्र
अलीगढ़। अधिवेशन स्थल पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह का प्लाई का स्टैच्यू आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यकर्ताओं ने खूब सेल्फी ली। ताला, भारत माता एवं श्रीराम मंदिर के मॉडल को भी युवाओं ने पसंद किया और उसके साथ फोटो लिए।