डीएस कॉलेज प्रशासन द्वारा सपा छात्र सभा के नेता जियाउर्रहमान, मुंतजिम किदवई एवं रंजीत चौधरी को निलंबित किए जाने से नाराज छात्राओं ने टीकाराम गर्ल्स डिग्री कॉलेज के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पुतला दहन किया।
इस दौरान छात्राओं ने ‘गुमराह करना बंद करो’ और ‘धर्म के नाम पर विद्यार्थियों का बंटवारा बंद करो’ आदि नारे भी लगाए। छात्राओं ने मांग की कि मुंतजिम किदवई पर हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाए। एसवी कॉलेज की छात्रा शालिनी रौतेला ने कहा कि छात्राओं को गुमराह कर सपा नेता पर हमला करने वालों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विद्यार्थी परिषद के नेताओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो छात्राएं आंदोलन को मजबूर होंगी।
डीएस कॉलेज की निशा कुमारी ने कहा कि सपा नेताओं पर छात्राओं के साथ अभद्रता का आरोप पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि हमलावरों को बचाने के लिए एबीवीपी नेता षडयंत्र कर रहे हैं। छात्राओं ने ऐलान किया कि शुक्रवार को एसएसपी आफिस का घेराव कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।
इस अवसर पर जियाउर्रहमान, मुंतजिम किदवई, रंजीत चौधरी, कंचन कुमारी, मधु आर्य, शगुन चौहान, नीरू कुमारी, शिवानी शर्मा, चंचल, प्रीति शर्मा, शाहीन, काजल, अफसाना, प्रिया, माधुरी कुमारी, रेनू, शिवागी, कंचन बघेल, पूजा, महिमा, स्वर्णिमा, सुनीता, पिंकी, अनीता आदि मौजूद रहीं।