फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मोबाइल-टैबलेटों की अनदेखी पर एबीवीपी गुस्से में, विद्यार्थियों को चिह्नित कर हो वितरण

Sun, 09 Mar 2025 04:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तीकरण टैबलेट व मोबाइल वितरण योजना के उपकरण डीएस कॉलेज में लंबे समय से एक कमरे में बंद रखे हैं। ये प्रकरण अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इनके बेकार होने का भी अंदेशा है।
 
विज्ञापन
प्राचार्य मुकेश भारद्वाज को ज्ञापन देते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पदाधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में डीएस डिग्री कॉलेज के प्यारेलाल भवन में रखे मोबाइल-टैबलेटों की बेकद्री का मुद्दा सामने आने पर एबीवीपी गुस्से में है। 8 मार्च को कॉलेज प्राचार्य को एडीएम के नाम ज्ञापन देकर उन लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तीकरण टैबलेट व मोबाइल वितरण योजना के उपकरण डीएस कॉलेज में लंबे समय से एक कमरे में बंद रखे हैं। ये प्रकरण अमर उजाला द्वारा 8 मार्च को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इनके बेकार होने का भी अंदेशा है।

एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकुर शर्मा ने कहा कि प्रशासन ऐसे विद्यार्थियों को चिह्नित कर वितरण करे। साथ में इसमें लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई हो। मौके पर महानगर मंत्री शैलेंद्र प्रजापति, विभाग संगठन मंत्री विश्वेंद्र, कॉलेज मंत्री सौरभ सिंह, पीयूष भारद्वाज, अभिमन्यु राघव, जतिन आर्य, पीयूष पचौरी, माधव, सचिन कुमार, देवेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें