फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: दो वर्ष से फरार 25 हजार इनामी दबोचा, जमीन की खरीद-फरोख्त में करता था ठगी

Sun, 26 May 2024 10:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

2 साल से फरार 25 हजार के इनामी आमिर खान निवासी ए1, ए2 प्रथम तल अल्लमा इकबाल अपार्टमेन्ट नगला मल्लाह को दबोचा है। यह वर्तमान में श्यामखेत थाना भवाली नैनीताल उत्तराखंड में रह रहा था। उसके खिलाफ अदालत से वारंट जारी थे।
विज्ञापन
पकड़ा गया फरार इनामी बदमाश - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जमीनों की खरीद फरोख्त में ठगी करने वाले दो वर्ष से फरार पच्चीस हजार के इनामी आरोपी को दबोचा है। इस सूचना पर ठगी के कई पीडि़त थाने पर पहुंच गए और अपने रुपये वापसी का मुद्दा उठाया। इस पर पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया और अदालत के जरिये रुपये वापसी का मुद्दा रखकर वापस किया।

विज्ञापन


पुराने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चल रहे अभियान के क्रम में सर्विलांस की मदद से सिविल लाइंस पुलिस ने 2 साल से फरार 25 हजार के इनामी आमिर खान निवासी ए1, ए2 प्रथम तल अल्लमा इकबाल अपार्टमेन्ट नगला मल्लाह को दबोचा है। यह वर्तमान में श्यामखेत थाना भवाली नैनीताल उत्तराखंड में रह रहा था। उसके खिलाफ अदालत से वारंट जारी थे। उस पर सिविल लाइंस में ही धोखाधड़ी के तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिन पर इनाम घोषित किया गया था। इधर, उसकी गिरफ्तारी की सूचना पर जमीन दिलाने व नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी के कई पीडि़त थाने पहुंच गए। उन्होंने अपने रुपये वापसी का मुद्दा रखा। जिन्हें पुलिस ने समझाकर वापस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें