फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स की दुकान से बैग छिनैती: पुलिस मुठभेड़ में फरार बदमाश के लगी गोली, साथी भाग निकला

Sun, 07 Apr 2024 11:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

26 फरवरी को बदमाशों ने अपने तीन साथियों के साथ इगलास के सराफा कारोबारी का आभूषणों से भरा थैला पार कर दिया था। वहीं थाना देहली गेट में सराफा कारोबारी का थैला पार किया था। यह छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के बदमाशों का गिरोह है। इनमें एक समूह कपड़ों की फेरी लगाने के बहाने रेकी करता है और दूसरा समूह घटना को अंजाम देता है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

7 अप्रैल की शाम देर शाम करीब साढ़े सात बजे इगलास कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम की अलीगढ़ मार्ग पर डबल नहर के बीच बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार इन बदमाशों ने कस्बा सहित अलीगढ़ शहर में दो सराफा कारोबारियों के आभूषणों से भरे थैले छीनने की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


सीओ डॉ. केजी सिंह ने बताया कि पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में भावेश उर्फ फूलचंद पुत्र मोहन निवासी ध्रुव पुरैना थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) के पैर में गोली लगी। उसे मौके से पकड़कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


उसने बताया कि मौके से भागा बदमाश अर्जुना पुत्र जगन्नाथ प्रधान निवासी पूर्वा कोट थाना कुरई, जिला जाजपुर (उड़ीसा) है। 26 फरवरी को इन बदमाशों ने अपने तीन साथियों के साथ इगलास के सराफा कारोबारी सुधीर वर्मा का आभूषणों से भरा थैला पार कर दिया था। वहीं थाना देहली गेट में सराफा कारोबारी का थैला पार किया था। यह छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के बदमाशों का गिरोह है। 
विज्ञापन


इनमें एक समूह कपड़ों की फेरी लगाने के बहाने रेकी करता है और दूसरा समूह घटना को अंजाम देता है। छिनैती के बाद यह बाइक से ही उड़ीसा भाग गए थे। इनके साथी माइकल जगन्नाथ उर्फ बंटी पुत्र माइकल चंद्रा, माइकल कुमार पुत्र माइकल जग्गू निवासीगण पूर्वा कोट थाना कुरई, जिला जाजपुर (उड़ीसा) हैं। उन्हें पकड़ने के लिए टीम लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें