अनुज राजपूत (280) के दोहरे शतक व मनीष के पांच विकेट की बदौलत अब्दुल क्रिकेट एकेडमी ने एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी को 271 रन से करारी शिकस्त दी। अनुज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मंगलवार को अब्दुल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर अब्दुल क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में ओवर में 4 विकेट खोकर 450 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
बल्लेबाज अनुज राजपूत ने 133 गेंद पर 36 चौके व 14 छक्के की मदद से 280 रन की मैराथन पारी खेली। केतन सिंह ने 38 गेंद पर छह छक्के व सात चौके की मदद से 70 रन बनाए। एमके की तरफ से वरुण-ईसाम ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में उतरी एमके टीम के बल्लेबाज निरंतर अंतराल पर पवेलियन लौटते गए। पूरी टीम 29 ओवर में 179 रन पर सिमट गई। रहबर ने 66 रन बनाए। एमके 271 रन से हार गई। अब्दुल क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज मनीष पटेल ने पांच व पारस ने दो विकेट झटके।