फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल क्रिकेट एकेडमी ने गौड़ एकेडमी को हराया

विज्ञापन
अब्दुल क्रिकेट मैदान में चल रहे क्रिकेट मैच में अब्दुल क्रिकेट एकेडमी की विजेता टीम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अब्दुल क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में अब्दुल क्रिकेट एकेडमी ने गौड़ क्रिकेट एकेडमी को दो विकेट से हरा दिया। 35 ओवर के मैच में गौड़ क्रिकेट एकेडमी ने 176 रन बनाए। अमित ने 40 रन व शिवम ने 28 रन की पारी खेली। अब्दुल के गेंदबाज अवधेश व इमरान आलम ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में उतरी अब्दुल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने आठ विकेट पर 177 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीत लिया। अनंत चौहान ने नाबाद 56 रन व शैलेंद्र सिंह ने नाबाद 32 रन बनाए। गौड़ के गेंदबाज नयन ने चार विकेट झटके। अनंत को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस अवसर अब्दुल जब्बार, आसिफ कमाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें