फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोभागवत कथा में निर्धन लड़की की कराई शादी

विज्ञापन
नगला मसानी गौशाला में चलरही गौकथा में जोड़े को आर्शिवाद देती समीति के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नगला मसानी स्थित पंचायती गोशाला में आयोजित गोभागवत कथा में मंगलवार को एक निर्धन कन्या का विवाह कराया गया। जबकि इससे पहले कृष्ण जन्मोत्सव में श्रद्धालु झूम उठे। हाथरस से आए आचार्य श्रीराम बल्लभाधीश महाराज ने कहा कि कथा के श्रवण से मुक्ति मिलती है। उन्होंने मंगलवार को गजेंद्र मोक्ष, वामन चरित्र, राम चरित्र, श्रीकृष्ण चरित्र का वर्णन किया। इस दौरान वामन लीला का मंचन करवाया। श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

जन्मोत्सव में बधाई गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। मुख्य यजमान की भूमिका रमेश चंद्र माथुर एवं बीना माथुर रहीं। गोशाला प्रभारी कृष्णा गुप्ता ने बताया कि अलीगढ़ के प्रेमनगर हजीरा की रहने वाली एक निर्धन कन्या के साथ दिल्ली के रहने वाले आशु का विवाह कराया गया है। इस मौके पर अभिराम गोयल, लक्ष्मी नारायन, सुभाष माहेश्वरी, दीपक गुप्ता, दिनेश चंद्र, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें