मदर्स टच स्कूल की डायरेक्टर आरती मित्तल को वूमेन एक्सीलेंसी अवार्ड 2021 से नवाजा गया है। यह अवार्ड उन्हें बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस इवेंट का आयोजन अमरोहा में हुआ था। कोरोना के चलते वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाईं।
विज्ञापन
उन्हें यह अवार्ड लेमन ट्री होटल में के एस क्लब की डायरेक्टर और ट्रस्टी शरवर शोहरत ने दिया। इसके साथ ही उन्हें वूमेन इनोवेटर समिट 2021 में वूमेन इनोवेटर पिचिंग अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने पियुषा चिंतकारी, शरवर शोहरत, वूमेन इनोवेटर की फाउंडर तृप्ति सोमानी को धन्यवाद दिया। सभी महिलाओं को अपने हुनर और हौसले को पहचान कर उड़ान भरने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो