फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आप कार्यकर्ताओं में मारपीट, नाराज संजय सिंह ने रोड शो किया रद्द

Wed, 10 May 2023 02:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

संजय सिंह अलीगढ़ से करीब 15 किलोमीटर दूर थे। इसी बीच उन्होंने पर रोड शो रद्द कर दिया और वापस लौट गए। पिछले कई दिनों से पार्टी के अंदर मनमुटाव चल रहा था। पार्टी के मेयर प्रत्याशी राजकुमार लोधी ने संजय सिंह को व्हाट्सएप करके जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा और जिला प्रभारी अशोक कमांडो द्वारा उनका चुनाव प्रभावित किया जा रहा है।
विज्ञापन
सासनी गेट माहेश्वरी इंटर कॉलेज से आम आदमी पार्टी के रोड शो में भिड़े पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में गुटबाजी के चलते मारपीट हो गई। इससे उत्तर प्रदेश के प्रभारी सांसद संजय सिंह ने अलीगढ़ में अपना रोड शो रद्द कर दिया। महापौर प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


महानगर के सासनीगेट से दोपहर दो बजे संजय सिंह का रोड शो होना था। रोड शो में शामिल होने के लिए पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पार्षद पद के प्रत्याशी और समर्थक वहां पहुंच गए। इसी बीच पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आपस में किसी बात को लेकर टिप्पणी कर दी है। इससे अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी संजय सिंह को दी गई। वह अपने लाव लश्कर के साथ अलीगढ़ आ रहे थे। 

अलीगढ़ से करीब 15 किलोमीटर दूर थे। इसी बीच उन्होंने पर रोड शो रद्द कर दिया और वापस लौट गए। पिछले कई दिनों से पार्टी के अंदर मनमुटाव चल रहा था। पार्टी के मेयर प्रत्याशी राजकुमार लोधी ने संजय सिंह को व्हाट्सएप करके जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा और जिला प्रभारी अशोक कमांडो द्वारा उनका चुनाव प्रभावित किया जा रहा है। रोड शो के लिए जो रोड मैप बनाया गया है, उस रोड मैप पर पार्टी का प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहा है। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी द्वारा मनमर्जी चलाई जा रही है। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि यह आरोप बेबुनियाद है। सुबह एक होटल में उनके और जिला प्रभारी के साथ महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मारपीट की। इस आरोप को महानगर अध्यक्ष इमरान राजा ने खारिज किया है। जिलाध्यक्ष ने महापौर पर बिक जाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें