फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी आम आदमी पार्टी : परवेज

विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने जिला पंचायत चुुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश में होने वाले सभी चुनाव में पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी ने जिला परिषद की बैठक में पार्टी हाईकमान के निर्देश पर रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज अली खान ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संकेत दिया है कि पार्टी उत्तर प्रदेश में छोटे-बड़े सभी चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों पर चलते हुए दिल्ली प्रदेश के चुनाव परिणाम को उत्तर प्रदेश में दोहराएंगे। जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी में व्यापक फेरबदल किया है।
एसवी कॉलेज के शिक्षक डॉ. ओमवीर सिंह चौधरी को जिला संगठन प्रभारी व स्वालीन सैफी को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। वरिष्ठ सदस्य बाबा बलवीर व शिवम नायक को जिला कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा, महासचिव हेमेंद्र कुमार, जिला महिला अध्यक्ष रेनू तिवारी, विकास गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य सरदार करतार सिंह, जिला अध्यक्ष छात्रसभा गौरव शर्मा, महानगर अध्यक्ष नदीम अंजुम, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राहत सुल्तान, कोल विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हाजी जावेद अख्तर, जिला युवा अध्यक्ष जाकिर खान, प्रशांत श्रोतीया, आदिल जवाहर, आसिफ अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें