फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर मामले में तिथि आगे बढ़ना दुर्भाग्यपूर्ण: आमिर राशिद

Fri, 10 May 2019 09:59 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
आमिर राशीद
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय में राममंदिर व बाबरी मस्जिद विवाद मामले में शुरू हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षकारों के बीच मध्यस्थता करा रही टीम की मांग पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सुनवाई को आगामी 5 अगस्त तक बढाने पर आरएसएस से जुड़े मुस्लिम विचारक आमिर रशीद ने निर्णय को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत को दुनिया में राम के देश के रूप में जाना जाता है। 

विज्ञापन


भव्य राम मंदिर का निर्माण शीघ्र होकर रहेगा। अलीगढ़ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) से जुड़े मुस्लिम विचारक आमिर रशीद ने आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर मामले में सुनवाई की तिथि को तीन महीने आगे बढ़ाये जाने पर कड़ी प्रतक्रिया दी है। 

उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है क्योंकि पूरे विश्व भर में हमारा देश राम के देश के रूप में जाना जाता है। ये एक राष्ट्रीय शर्म की बात है कि हम राम को उनकी ही भूमि पर लाने के लिए पिछले 60 वर्षों से कोर्ट में चक्कर लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


तारीख पे तारीख मिलना आम बात हो गई है। राम मंदिर निर्माण करोड़ों राम भक्तों के अलावा राष्ट्रवादी मुसलमान भी चाहते हैं ,क्योंकि ये करोड़ों राम भक्तों की आस्था का मामला है। मुझे उम्मीद है कि आगामी तारीख को ये मामला आपसी बातचीत से सुलझाकर भगवान श्रीराम का भव्य राम मंदिर अयोध्या में बनवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें