फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को एसिड अटैक की धमकी

Thu, 27 Aug 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस की एएमयूकर्मी युवती के फोन पर अश्लील मैसेज भेजने वाले युवक ने अब उसे एसिड अटैक की धमकी दी है। खास बात है कि इस मामले में वूमेन पावर लाइन 1090 से शिकायत पर भी मदद नहीं मिली तो युवती ने एसएसपी को शिकायत दी।
विज्ञापन


 
सिविल लाइंस इलाके की युवती के भाई ने दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बहन अमुवि में कार्यरत है। जिसके मोबाइल पर कई दिनों से अश्लील कॉल व मैसेज आ रहे थे। जब उसका विरोध किया गया तो तरह-तरह से धमकियां मिलीं। इतना ही नहीं 18 अगस्त को चेहरे पर तेजाब फेंकने की कोशिश की।


 जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री की 1090 नंबर सेवा से की गई। लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली। जिसके चलते दूसरे दिन 19 अगस्त को युवती के घर पहुंचे आरोपी युवक ने तमंचा तानते हुए चेहरे पर तेजाब फेंकने व जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को इस शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें