क्षेत्र के गांव भुड़िया में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की एक दिन के अंतराल में निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेे लिया है।
गांव भूड़िया निवासी संजय के परिजनों ने बताया कि संजय की पत्नी आशा (30) को प्रथम प्रसव की पीड़ा होने पर 13 दिसंबर को कस्बा छर्रा के एक निजी चिकित्सालय भर्ती कराया था, जहां 14 दिसंबर को आशा ने एक बच्ची को जन्म दिया।
बताया गया है कि बच्ची की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने नवजात को गंभीरावस्था में अलीगढ़ स्थित एक निजी चिकित्सालय में रेफर कर दिया, जहां नवजात की सोमवार की देर शाम को मौत हो गई, जबकि आशा का छर्रा के ही निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा था।
मंगलवार को महिला आशा की भी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने नवजात के बाद प्रसूता की भी मौत होने पर पुलिस को सूचना दी गई, इस पर थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया लेकिन देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी का कहना है कि मामले की शिकायत आने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।