फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, टक्कर से हुई थी युवक संग दो बहनों और सहेली की मौत

Tue, 25 Feb 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शहनाज के साथ पढ़ने वाली पीहू शर्मा खड़ी थी, उसे देखकर शहजाद ने बाइक रोक ली। इस दौरान पीछे से आई ईको कार के चालक ने चारों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक पीहू, नरगिस, शहनाज और शहजाद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन पहले सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ार के पास बाइक सवार युवक, उसकी दो बहनों और सहेली की मौत ईको कार की टक्कर से हुई थी। 24 फरवरी को युवक के पिता ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


प्रकाश नगर नई आबादी, ट्रांस यमुना नगर आगरा निवासी शमशुद्दीन ने थाना सादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 22 फरवरी को उनका बेटा शहजाद अपनी बहन काजल उर्फ शहनाज व नरगिस को कजरौठ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अलीगढ़ से अपने घर ले जा रहा था।

जब ये आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर स्थित बढ़ार चौराहे के पास पहुंचे तो वहां शहनाज के साथ पढ़ने वाली पीहू शर्मा खड़ी थी, उसे देखकर शहजाद ने बाइक रोक ली। इस दौरान पीछे से आई ईको कार के चालक ने चारों को टक्कर मार दी। काजल उर्फ शहनाज, नरगिस व पीहू शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शहजाद ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें